Railway Job For Female 12th Pass: ऐसे फीमेल कैंडिडेट जो 12th पास आउट हो चुके हैं और रेलवे के अंदर अपना शानदार कैरियर बनाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि भारत के अंदर हर साल Railway Recruitment Board (RRB) अलग-अलग क्षेत्र में विभिन्न पदों पर भार्तिओं का विज्ञापन जारी करता है जिसको हम इस पोस्ट के अंदर डिटेल में कर करने वाले हैं और जानेंगे कि एक 12th पास फीमेल कैंडिडेट के लिए Railway Jobs का सफर कैसे आसान और कम समय के अंदर पूरा हो सकता है |
आपको बता दें कि इस आर्टिकल के अंदर हम न केवल अलग-अलग Railway Jobs को कवर करेंगे बल्कि हर एक Post की जॉब प्रोफाइल सैलरी योग्यता चयन प्रक्रिया और जॉब्स के दौरान आने वाली कठिनाइयों की भी बात करेंगे और कौन सी जॉब महिलाओं के लिए परफेक्ट रहने वाली है इसको भी आधिकारिक रूप से कवर करेंगे |
Railway Job For Female 12th Pass Candidate
भारतीय रेलवे हर साल विभिन्न पदों पर 12th पास कैंडिडेट का चयन Railway Recruitment Board (RRB) के माध्यम से करता है आपकी जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड एक Central Board है जिनके अलग-अलग ब्रांचेस हैं जो रेलवे के न केवल Exam को मैनेज करता है बल्कि पूरे Selection Process को ट्रांसपेरेंट रखने में भी सफल रहता है चलिए अब जान लेते हैं कि कौन-कौन से पद होते हैं जिनके लिए एक 12th pass female candidate आसानी से आवेदन कर सकते हैं |
Railway Jobs For 12th Pass Female Candidates: Through NTPC Exam
रेलवे भर्ती बोर्ड NTPC Exam के तहत 12th पास और ग्रेजुएट कैंडिडेट के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती करवाता है अगर आप नहीं जानते हैं की NTPC (Non-Technical Popular Categories) क्या है तो आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि NTPC सिर्फ Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा कराए जाने वाले एक परीक्षा का नाम है |
जो की दो स्तर पर यह परीक्षा होती है पहली परीक्षा NTPC For 12th के लिए और दूसरी NTPC for Graduate के लिए तो हम बात करेंगे NTPC 12th Pass के लिए और यह भी जानेंगे कि इस NTPC 12th के अंतर्गत रेलवे के अंदर कौन-कौन से पदों पर भर्ती होती है |
केंद्र और राज्य लेवल पर महिलाओ के लिए हर प्रकार की भर्ती, नोटिस और अन्य महत्वपूर्ण जानकरी के लिए FemaleJobs.in के Telegram Channel को Join करें 👇
1. Junior Clerk Cum Typist: कनिष्ठ लिपिक सह टंकक
Junior Clerk Cum Typist के पदों पर भर्ती 12th पास NTPC Exam के तहत होती है जिसमें आपको बता दें कि यह एक प्रकार की टाइपिस्ट की जॉब है जो की रेलवे की अलग-अलग कार्यालय में देखने को मिलती है |
- Eligibility: किसी मान्यता प्राप्त संस्था से किसी भी stream से कम से कम 50% अंक के साथ 12th pass
- Exam: Junior Clerk Cum Typist पद के लिए चयन NTPC 12th Exam के तहत होता है और इसमें कैंडिडेट को basic टाइपिंग का भी ज्ञान होना चाहिए |
- Salary: Rs 45-50 हजार/month (as per 7th CPC)
- Job Profile: यह एक ऑफिस Desk Job है जिसमें आपको दिन के 8 घंटे कंप्यूटर के सामने बैठकर ही वर्क करना होता है और आपको बता दें कि सप्ताह में 5 दिन आपको ड्यूटी करनी होती है शनिवार और रविवार बंद होता है |
2. Accounts Clerk Cum Typist: लेखा लिपिक सह टंकक
Accounts Clerk Cum Typist के पदों पर भर्ती भी 12th पास NTPC Exam के तहत ही होती है जिसमें आपको बता दें कि यह एक प्रकार की ऑफिस Desk Job है जो की रेलवे की अलग-अलग कार्यालय में देखने को मिलती है |
- Eligibility: किसी मान्यता प्राप्त संस्था से किसी भी stream से कम से कम 50% अंक के साथ 12th pass
- Exam: Junior Clerk Cum Typist पद के लिए चयन NTPC 12th Exam के तहत होता है और इसमें कैंडिडेट को basic टाइपिंग का भी ज्ञान होना चाहिए |
- Salary: Rs 45-50 हजार/month (as per 7th CPC)
- Job Profile: यह एक ऑफिस Desk Job है जिसमें आपको रेलवे के अलग-अलग financial records और accounts को हैंडल करना पड़ता है इसके अलावा इसमें Payments Processing और Entry को भी मेंटेन करना पड़ता है यह एक प्रकार की clerical job है जिसमें आपको data entry से रिलेटेड चीजों को मैनेज करना पड़ता है रोजाना 8 घंटे काम करके सप्ताह के 5 दिन आपको देने होते हैं शनिवार रविवार पूर्ण रूप से अवकाश होता है |
3. Commercial Cum Ticket Clerk: वाणिज्यिक सह टिकट लिपिक
Commercial Cum Ticket Clerk के पदों पर भर्ती भी RRB NTPC 12th एग्जाम के तहत होती है इसके बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे दी गयी है:
- Eligibility: किसी मान्यता प्राप्त संस्था से किसी भी stream से कम से कम 50% अंक के साथ 12th pass
- Exam: Junior Clerk Cum Typist पद के लिए चयन NTPC 12th Exam के तहत होता है | No Typing
- Salary: Rs 50-58 हजार/month (as per 7th CPC)
- Job Profile: Commercial Cum Ticket Clerk ट्रेन के टिकट को सेल करने के लिए responsible होता है और यह यात्रियों के Ticket और customer service ऑपरेशन को देखा है मतलब यात्रियों से जुड़ी हर एक चीज को यह मैनेज करता है जिसमें यात्रियों की टिकट से संबंधित परेशानियों को सुनता है और चीजों को अपने तरीके से हैंडल करता है |
केंद्र और राज्य लेवल पर महिलाओ के लिए हर प्रकार की भर्ती, नोटिस और अन्य महत्वपूर्ण जानकरी के लिए FemaleJobs.in के Telegram Channel को Join करें 👇
4. Train Clerk: ट्रेन लिपिक
Train Clerk की भर्ती भी RRB NTPC 12th exam के तहत होती है मतलब कि आप अगर RRB NTPC 12th exam पास करते हैं तो आपके पास ऑप्शन होता है कि आप इन चारों post में से किसी एक को सेलेक्ट कर सकते हैं इसके बारे में भी बाकी की जानकारी नीचे दी गई है |
- Eligibility: किसी मान्यता प्राप्त संस्था से किसी भी stream से कम से कम 50% अंक के साथ 12th pass
- Exam: Junior Clerk Cum Typist पद के लिए चयन NTPC 12th Exam के तहत होता है | No Typing
- Salary: Rs 45-50 हजार/month (as per 7th CPC)
- Job Profile: Train Clerk का काम desk based होता है जिसमें ट्रेन के रिकॉर्ड को मैनेज करना और उससे संबंधित डॉक्यूमेंट को मैनेज करना और अन्य स्टाफ से कोऑर्डिनेटर करने का भी काम होता है और इनकी जॉइनिंग रेलवे स्टेशन पर देखने को मिलती है |
तो दोस्तों रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा NTPC 12th Exam के तहत प्रमुख रूप से यह चार भर्ती देखने को मिलती है जो की महिलाओं के लिए बहुत ही ज्यादा सूटेबल होने वाली है अब इसके बाद अन्य भर्तियों की भी बात करेंगे जो की अलग-अलग परीक्षाओं के तहत होती है |
5. Assistant Loco Pilot
Assistant Loco Pilot का पद रेलवे के अंदर काफी चर्चित होता है जो की रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा अलग से असिस्टेंट लोको पायलट एग्जाम के तहत इसका चयन देखने को मिलता है इसके बारे में अन्य जानकारी नीचे दी गई है |
- Eligibility: 10+2 with Physics & Maths
- Exam: Assistant Loco Pilot Exam
- Salary: Rs 50-58 हजार/month (as per 7th CPC)
- Job Profile: दोस्तों असिस्टेंट लोको पायलट का काम लोको पायलट के साथ कोऑर्डिनेटर और ट्रेन की गतिविधियों को मैनेज करने का होता है |
6. Technician
रेलवे के अंदर Technician की भी भर्ती अलग से देखने को मिलती है और जिसमें सिलेक्शन, टेक्नीशियन का अलग से कराए गए एग्जाम के तहत होता है और इसके बारे में अन्य जानकारियां नीचे दी गई है जिसे आप आसानी से देखकर के इसके बारे में बाकी की चीज समझ सकते हैं |
- Eligibility: 10+2 with Physics & Maths
- Exam: Technician Exam
- Salary: Rs 50-58 हजार/month (as per 7th CPC)
- Job Profile: जैसे कि नाम से ही स्पष्ट टेक्नीशियन का काम टेक्निकल डिपार्टमेंट को मैनेज करना और ट्रेन के इंजन और अन्य समस्याओं को दूर करना |
7. RRB Group D Posts
RRB Group D के पदों पर भर्ती ग्रुप डी के लिए अलग से निकाली गई भर्ती के तहत होता है इसके बारे में अन्य जानकारी नीचे दी गई है |
- Eligibility: 10+2 in any stream
- Exam: Group D Exam
- Salary: Rs 40-45 हजार/month (as per 7th CPC)
- Job Profile: रेलवे के अंदर ग्रुप डी का काम इंजीनियर और टेक्नीशियन का सहयोग करना है और उनके द्वारा बताए गए तौर तरीकों से चीजों को मैनेज करना है |
Railway Job For Female 12th Pass: Which are the best jobs?
Railway Job For Female 12th Pass: दोस्तों अब हम जानेंगे कि इन सभी भर्तियों में से कौन सी भर्ती फीमेल के लिए बेस्ट और परफेक्ट रहने वाली है तो यह निर्भर करता है आपके अनुसार कौन सी बेस्ट है और आप किस तरह के कार्य करने के लिए ज्यादा इच्छुक है लेकिन RRB Group D के पद आमतौर पर फीमेल के लिए परफेक्ट नहीं होते हैं |
क्योंकि यह एक मजदूर की भर्ती है इसमें आपको ज्यादा शारीरिक वर्क देखने को मिलेगा यह हो भी सकता है कि आप में से बहुत सारी लड़कियों के लिए यह भर्ती भी ठीक हो तो यह अपने-अपने ऊपर डिपेंड करता है इसीलिए मैंने हर भर्ती के सापेक्ष उसकी जॉब प्रोफाइल का भी जिक्र किया है |
Top Railway Jobs For Graduate
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा ग्रेजुएट लेवल की भी भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है जिसमें आइये एक बाहरी झलक के तौर पर नजर डाल लेते हैं-
- Station Master
- Senior Commercial cum Ticket Clerk
- Goods Guard
- Train Manager
Conclusion
दोस्तों हमने इस आर्टिकल में Railway Job For Female 12th Pass के लिए हर एक भर्ती को आसान और सरल शब्दों में कवर किया है और न केवल भर्ती को कवर किया है बल्कि योग्यता, एग्जाम, सैलरी और जॉब प्रोफाइल को भी आसान भाषा में संक्षेप में समझने का प्रयास किया है ऐसे ही अन्य जानकारी के लिए FemaleJobs.in को लगातार चेक आउट करते रहें |
Hi , I’m Yogesh Mishra from UP (Prayagraj). I have more than 5 years of experience in writing about the government and contractual jobs. I collect the information from the official sources and then write the blog post in easy and simple language. I’m also a digital marketer, so I run multiple websites, blogs, and portals. Besides this, I also run my MSME-certified digital marketing agency.