अगर आप भी एक फीमेल कैंडिडेट है और Government Job Without Exam for Female खोज रहे हैं तो आप एकदम सही प्लेटफॉर्म पर है ऐसे बहुत से अलग-अलग सेक्टर में Government Job है जो की 10th/12th/ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रैजुएट/डिप्लोमा या और भी अन्य प्रकार की योग्यताओं वाले महिलाओं के लिए निकलती रहती है |
आपको बता देना चाहते हैं कि भारत के अंदर हर साल अलग-अलग क्षेत्र में केंद्र/राज्य और District level पर गवर्नमेंट जॉब बिना परीक्षा वाली देखने को मिलती है जिसके लिए सिर्फ आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होता है और उसके बाद कुछ गवर्नमेंट जॉब में इंटरव्यू और कुछ में मेरिट बेस पर selection होता है तो आज हम ऐसे सभी गवर्नमेंट जॉब को यहां पर कवर करने वाले हैं और उनके बारे में डिटेल में selection process को समझने वाले हैं तो चलिए शुरू करते हैं |
Government Job Without Exam for Female 2026: District Level
सबसे पहले हम जिला लेवल की ऐसी गवर्नमेंट जॉब को कर करेंगे जो फीमेल कैंडिडेट के लिए निकाली जाती है और बिना परीक्षा और बिना इंटरव्यू के कंप्लीट होती हैं तो आइये ऐसी कुछ गवर्नमेंट जॉब को एक-एक करके देख लेते हैं और उनके चयन प्रक्रिया के बारे में समझ लेते हैं-
Teaching Jobs From BSA Office: कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
Government Job Without Exam for Female की कैटेगरी में सबसे पहले साल के बारो महीने कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से निकाली जाने वाली Female Teacher Bharti है आपकी जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि यह भर्ती District level पर देखने को मिलती है और अलग-अलग जिले के BSA Office से निकाली जाती है |
इस भर्ती के लिए कोई भी फीमेल कैंडिडेट उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले से आवेदन कर सकता है चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसमें स्कूल और बीएड डिप्लोमा की मेरिट के आधार पर फाइनल सिलेक्शन होता है | इस भर्ती के लिए कोई भी परीक्षा या फिर इंटरव्यू का आयोजन नहीं होता है यह भर्ती उत्तर प्रदेश के समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में देखने को मिलती है जिसके लिए सिर्फ फीमेल कैंडिडेट ही योग्य माने जाते हैं |
और इस भर्ती के लिए डिटेल में जानकारी या फिर जिलेवार भर्तियों की जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक से चेक कर सकते हैं |
- Salary- Expected Rs 24 to 30 हजार/month For Full Time Teacher
- Age Limit: 25 to 45 Depends on Post
केंद्र और राज्य लेवल पर महिलाओ के लिए हर प्रकार की भर्ती, नोटिस और अन्य महत्वपूर्ण जानकरी के लिए FemaleJobs.in के Telegram Channel को Join करें 👇
Non Teaching Jobs From BSA Office: कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
Government Job Without Exam for Female की लिस्ट में अगली भर्ती भी उत्तर प्रदेश के समस्त जिले के कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जिलेवार निकाली जाती है जो कि आपको Non Teaching Staff जैसे-
- Accountant
- Clerk
- Warden
- Cook
- Assistant Cook
- Librarian
- Peon
- Salary- Expected Rs 7 to 15 हजार/month
- Age Limit: 25 to 45 Depends on Post
के पदों पर देखने को मिलती है और यह भर्ती भी उत्तर प्रदेश के समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के अंदर देखने को मिलती है जिसके लिए सिर्फ फीमेल कैंडिडेट ही आवेदन कर सकते हैं यह भर्ती भी पूर्ण रूप से मेरिट के आधार पर ही देखने को मिलती है जिसमें कुछ पदों के लिए दसवीं पास और कुछ पदों के लिए 12वीं पास योग्यता मांगी जाती है |
[PDF] UP Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Vacancy 2026: जिलेवार विज्ञापन
NVS KVS School Wise Contract Vacancy
Female Government Jobs Without Exam की लिस्ट में अगली भर्ती नवोदय विद्यालय समिति और केंद्रीय विद्यालय समिति से अलग-अलग स्कूलों के लिए निकाली जाने वाली भर्ती है जिसमें आपको TGT PGT और अन्य Non Teaching Staff के लिए भी भर्ती देखने को मिलती है जिसमें फाइनल सिलेक्शन प्रोसेस सिर्फ और सिर्फ एक इंटरव्यू के माध्यम से देखने को मिलता है कहने का मतलब कि इस भर्ती के लिए भी किसी भी प्रकार की कोई भी परीक्षा का आयोजन नहीं होता है |
- Salary- Expected Rs 25 to 35 हजार/month
- Age Limit- 21 to 40 (इसमें आपको Variation भी देखने को मिलेगा तो कृपया Notification चेक करें)
District Wise Other Teacher Vacancy
Government Job For Female Without Exam की कड़ी में अगली भर्ती भी जिलेवार देखने को मिलती है आपको बता देना चाहते हैं कि यह प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और प्रवक्ता (PGT) शिक्षकों के लिए जनपद में संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय और अन्य सरकारी विद्यालयों के अंदर देखने को मिलती है जिसमें आपके अनुभव के आधार पर अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाता है अर्थात इस भर्ती में कोई भी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होता है |
- Salary- Expected Rs 35 to 45 हजार/month
- Age Limit- 21 to…
District Wise Other Vacancy
Government Job Without Exam for Female की लिस्ट में अगली भर्ती भी बिना किसी प्रकार की परीक्षा के आयोजित करवाई जाती है जिसमें आपको विभिन्न पदों पर विभिन्न कार्यालयों से भर्ती के विज्ञापन आपके जिले की आधिकारिक वेबसाइट और समाचार पत्रों के माध्यम से देखने को मिलती रहती है जिसमें जिले के कोर्ट, अस्पताल, सरकारी स्कूलों, मेडिकल कॉलेज और अन्य संस्थानों में अनेक प्रकार की भर्तियां देखने को मिलती है जिसके लिए मेरिट के आधार पर सीधे चयन होता है |
- Salary- Expected Rs 15 to 25 हजार/month
- Age Limit- 18 to 35 Depends on Post
Indian Post Gramin Dak Sevak (GDS)
इसके बाद बात करेंगे ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की भर्ती के बारे में जो की भारतीय डाक विभाग के द्वारा जारी की जाती है यह एक 10th लेवल की जॉब है जिसके लिए कोई भी परीक्षा या फिर इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाता है इस भर्ती के लिए अंतिम चयन डायरेक्ट 10th की मेरिट के आधार पर किया जाता है |
आपको बता देना चाहते हैं कि यह भर्ती जब भी आती है तो आपको काफी ज्यादा पदों पर देखने को मिलती है जिसके लिए पूरे भारत के 10th pass कैंडिडेट आवेदन के लिए योग्य होते हैं |
- Salary- Expected Rs 12 to 15 हजार/month
- Age Limit- 18 to 40
Anganwadi Worker and Helper (आंगनवाड़ी कार्यकर्ती और सहायिका)
महिला और बाल विकास विभाग के द्वारा जिलेवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिका के पदों पर भर्ती के विज्ञापन निकाले जाते हैं जिसके लिए आमतौर पर 8वीं पास से लेकर 12वीं पास तक की भर्ती देखने को मिलती है जो की पदों के अनुसार अलग-अलग होती है आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए सिर्फ महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं और इसके लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाता है अर्थात या भर्ती भी डायरेक्ट मैरिड बेस पर देखने को मिलती है |
- Salary- कुल वेतन लगभग ₹12,000 से ₹15,000 प्रति माह
- Age Limit- 18 to 35
सुनहरा अवसर 👉 यूपी में 57862 पदों पर जिलेवार आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिका भर्ती PDF के साथ
State Bank of India (SBI) FLC Counsellors and Directors
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से FLC Counsellors और Directors के पदों पर Bharti भी बिना किसी प्रकार की परीक्षा के आयोजित करवाई जाती है इसमें आपको बता देना चाहते हैं कि यह भर्ती डायरेक्ट SBI की ओर से आयोजित करवाई जाती है और इसके लिए ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर पाते हैं इसके बारे में अन्य जानकारियां नीचे दी गई है |
- Salary For FLC Counsellors- INR 50,000/month
- Salary For Directors- INR 75,000/month
- Age Limit- 25 to 35 (It’s Varry)
Government Job Without Exam for Female: Other Vacancies
इसके आलावा भी बहुत सारी भर्तिया समय समय पर केद्र और राज्य सरकार के द्वारा निकलती रहती हैं जिनकी जानकारी कई बार किसी वेबसाइट पर न आकर केवल सरकारी रोजगार समाचार में ही देखने को मिलती हैं तो ऐसी समस्त भर्तियों की जानकारी तुरंत पाने के लिए हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ सकते हैं ?
Conclusion
हमने पूरा प्रयास किया है कि Government Job Without Exam for Female पूरी तरह से कवर करें और हर एक भर्ती के बारे में आपको स्पष्ट और आधिकारिक स्रोतों के माध्यम से जानकारी दें |
मैं आशा करता हूं कि हमारा यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा और अगर आप इसी तरह भर्तियों के बारे में अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं और हमारी वेबसाइट को भी लगातार चेक आउट कर सकते हैं और अगर इस पोस्ट को लेकर के किसी भी प्रकार का कोई संदेह है तो आप कमेंट करके भी पूछ सकते हैं |
FAQs
Can I get a government job without giving an exam?
Yes, there are many types of government jobs for that no requirement for any exams, such as Gramin Dak Sevak, KGBV Recruitment (Teaching and Non-Teaching Staff), and others.
क्या बिना एग्जाम दिए सरकारी नौकरी मिल सकती है?
जी हां बिल्कुल मिल सकती है ऐसी बहुत सी सरकारी नौकरी होती है जिनके लिए मेरिट के आधार पर अंतिम चयन देखने को मिलता है जैसे की कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए भर्ती, ग्रामीण डाक सेवक और अन्य प्रकार की भर्तियां |
Hi , I’m Yogesh Mishra from UP (Prayagraj). I have more than 5 years of experience in writing about the government and contractual jobs. I collect the information from the official sources and then write the blog post in easy and simple language. I’m also a digital marketer, so I run multiple websites, blogs, and portals. Besides this, I also run my MSME-certified digital marketing agency.
Please inform upcoming vacancy for female