Top Sarkari Job For 12th Pass Girl: अगर आप भी 12th पास आउट हो चुके हो तो यह डीटेल्ड आर्टिकल आपके लिए होने वाला है जिसमें हम 12th पास के बाद Female के लिए Sarkari Job में कितने तरीके के अवसर हो सकते हैं, और कौन-कौन सी भर्ती इस समय चल रही है उसके लिए सिलेक्शन प्रोसेस क्या होता है, और किस तरीके से तैयारी करें इन सभी बिंदुओं को इस आर्टिकल के माध्यम से आधिकारिक रूप से कवर करने वाले हैं |
इस आर्टिकल में हम हर एक प्रकार की Sarkari Job को Explore करेंगे जो 12th Pass Girl के लिए रहने वाली है इसमें आप Central Government की हर एक प्रकार की Job के बारे में जान पाएंगे जैसे की Defence, SSC, Bank, RBI, Railway, IB, सचिवालय और अन्य भर्ती साथ ही साथ राज्य सरकार की ओर से निकलने वाली भी हर एक भर्ती के बारे में जान पाएंगे जैसे की लेखपाल, सचिव जिसे ग्राम विकास अधिकारी भी कहा जाता है इसके अलावा यूपी पुलिस, ट्यूबवेल ऑपरेटर, हिंदी ट्रांसलेटर, लेखाकार, क्लर्क, Junior Assistant, Acountant, अमीन, हाई कोर्ट क्लर्क, पेशकार और भी अन्य प्रकार की राज्य सरकार की भर्तियां |
Top Sarkari Job For 12th Pass Girl
आपको बता देना चाहते हैं कि इनमें से कुछ Sarkari Job For 12th Pass Girl के लिए आने वाली है और कुछ Job अभी भी चल रही है तो हम एक-एक करके हर एक प्रकार की Job के बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे |
केंद्र और राज्य लेवल पर महिलाओ के लिए हर प्रकार की भर्ती, नोटिस और अन्य महत्वपूर्ण जानकरी के लिए FemaleJobs.in के Telegram Channel को Join करें 👇
आपको बता देना चाहते हैं कि ऐसी बहुत सी Sarkari Job For 12th Pass Girl के लिए आने वाली है तो अगर आप इस ग्रुप को ज्वाइन करके रखते हैं तो आपको हर एक Job Notification या किसी भी प्रकार की Notice की जानकारी सबसे पहले इस ग्रुप के माध्यम से अवेलेबल करवा दी जाएगी |
SSC Job Opportunity For 12th Pass Candidate
सबसे पहले हम बात करेंगे कर्मचारी चयन आयोग यानी कि SSC की ओर से निकाली जाने वाली भर्तियों के बारे में जो खासकर 12th Pass Candidate के लिए होने वाली है तो चलिए एक-एक करके सभी भर्तियों को कवर करते हैं |
SSC CHSL Exam For 12th Pass Candidate
SSC CHSL (Combined Higher Secondary Level) Exam SSC के द्वारा हर साल केंद्रीय लेवल पर करवाया जाता है जिसमें 12th pass candidate आवेदन के लिए योग्य माने जाते हैं इस एग्जाम के अंतर्गत केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में क्लर्क के पदों पर भर्ती करवाई जाती हैं तो ऐसे female candidates जो केंद्र सरकार में clerk के रूप में नियुक्त होना चाहते हैं उनके लिए यह भर्ती the best रहने वाली है |
- Exam Frequency: Once in a year
- Age Limit: 18 to 27y Post Wise
- Education Qualification: 12th Pass in Any Stream
- Salary: Minimum 41,000/month including all allowances
- Promotion: Good Promotion (TA to Inspector)
- Syllabus: Maths, English, GK, Reasoing (Two Exams MCQs Based)
- Negative Marking: 1/4=0.25
- Selection Process: Two MCQs Based Exams (Tier 1 and Tier 2) + Typing or Skill Test (Not for All Posts) +DV
SSC MTS Exam For 10th/12th Pass Candidate
SSC MTS की परीक्षा भी हर साल आयोजित करवाई जाती है और इस परीक्षा के अंतर्गत केंद्र सरकार के अलग-अलग विभाग में Multi-Tasking Staff के पदों पर भर्ती देखने को मिलती है यह एक तरीके की 4th class की भर्ती है जिसका काम डॉक्यूमेंट को एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस डिलीवर करना या और भी इसी के समक्ष काम देखने को मिलते हैं यह परीक्षा भी SSC के द्वारा हर साल करवाई जाती है जिसके लिए 10 पास कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं |
- Exam Frequency: Once in a year
- Age Limit: 18 to 25y Post Wise
- Education Qualification: 10th Pass
- Salary: Minimum 31,000/month including all allowances
- Promotion: Good Promotion
- Syllabus: Maths, English, GK, Reasoing (Two Exams MCQs Based)
- Negative Marking: 1/4=0.25
- Selection Process: Two MCQs Based Exams (Same Day) +DV
SSC GD Exam For 10th/12th Pass Candidate
SSC GD की परीक्षा भी SSC के द्वारा हर साल करवाई जाती है जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार के अर्धसैनिक बलों में सैनिक के पदों पर तैनाती की जाती है जिसके लिए 10th pass male/female दोनों ही कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं |
- Exam Frequency: Once in a year
- Age Limit: 18 to 23y Post Wise
- Education Qualification: 10th Pass
- Salary: Minimum 41,000/month including all allowances
- Promotion: Good Promotion
- Syllabus: Maths, English/Hindi (Your Choice), GK, Reasoing (One Exams MCQs Based)
- Negative Marking: 1/4=0.25
- Physical Fitness: Height 157cm, 1.6KM 8.5minut
- Selection Process: Only one exam MCQs Based Exams+ Physical Test+DV
SSC Selection Post Exam For 10th/12th/Graduate Pass Candidate
इसके बाद SSC की ओर से आपको अगली भर्ती SSC Selection Post के तहत केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में 4th क्लास से लेकर के Group B यानी कि Inspector और 10th/12th/Graduate Pass Candidate आवेदन कर सकते हैं |
यह परीक्षा 10वीं/12वीं और ग्रेजुएट कैंडिडेट तीनों के लिए अलग-अलग लेवल पर करवाई जाती है और यह परीक्षा दसवीं पास कैंडिडेट के लिए MTS जैसी 12वीं के लिए CHSL जैसी और ग्रेजुएट के लिए CGL जैसी परीक्षा देखने को मिलती है और इसके लिए योग्यता भी से देखने को मिलती है |
SSC Stenographer Exam For 12th Pass Candidate
और इसके बाद SSC की ओर से 12th pass candidate के लिए Stenographer की भी परीक्षा प्रत्येक वर्ष करवाई जाती है जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार के अलग-अलग विभाग में Stenographer के पद पर नियुक्ति देखने को मिलती है |
SSC Delhi Police Head Constable Exam For 12th Pass Candidate
Staff Selection Commission की ओर से दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की पदों पर भी हर साल भारती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाता है जिसके लिए 12वीं पास कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं |
UPSSSC Sarkari Job For 12th Pass Girl
UPSSSC Sarkari Job For 12th Pass Girl के लिए भर्ती का एक बहुत ही बड़ा हब है जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश में लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), ट्यूबवेल ऑपरेटर, अमीन, जूनियर अस्सिटेंट, (LDC) लोअर डिवीजन क्लर्क, अपर डिविजन क्लर्क (UDC), कंप्यूटर ऑपरेटर, एक्साइज कांस्टेबल और भी तमाम तरीके की भर्ती आपको UPSSSC के माध्यम से देखने को मिलती है |
आपको बता दें कि UPSSSC यानी कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग PET की भी परीक्षा का आयोजन करवाता है और इसी PET के माध्यम से तमाम अलग-अलग प्रकार की भर्तियां भी आयोजित करवाता है |
UPSSSC PET (Preliminary Eligibility Test) एक प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा है जिसके लिए 10th pass समस्त कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं इसके लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है |
UPSC Sarkari Job For 12th Pass Girl
UPSC का नाम आप सभी लोग अच्छे तरीके से सुने ही होंगे लेकिन आप में से तमाम लोग यही सोच रहे होंगे कि UPSC का मतलब IAS, IPS होता है लेकिन आपको बता दें कि UPSC भी SSC और UPSSSC जैसी ही एक आयोग है जिसका पूरा मतलब Union Public Service Commission यानी की संघ लोक सेवा आयोग है |
जिसके अंतर्गत भी 12th पास कैंडिडेट के लिए हर साल भर्ती निकाली जाती है तो चलिए इन्हें भी देख लेते हैं कि कौन-कौन सी ऐसी भर्ती हैं जो Group A के लिए UPSC के माध्यम से निकाली जाती है वह भी 12th पास कैंडिडेट के लिए |
UPSC NDA Exam: Defence Job (Army/Navy/Airforce Officers)
आपको बता दें कि UPSC के द्वारा साल में दो बार NDA Exam का आयोजन करवाया जाता है जिसके लिए 12th पास सभी कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं अब चलिए इस एग्जाम के बारे में कुछ अन्य बिंदुओं को भी एक्सप्लोर करने का प्रयास करते हैं |
- Exam Name: UPSC NDA
- Post Name: Lieutenant (Army), Sub Lieutenant (Navy), Flying Officer (Airforce)
- UPSC Full Form: Union Public Service Commission (संघ लोक सेवा आयोग)
- NDA Full Form: National Defence Academy
- Exam Frequency: Twice in a year
- Age Limit: 16.5 to 19.5 Years
- Education Qualification: 12th Pass any stream
- Salary: Minimum 69,000/month
- Promotion: The Best Promotion
- Syllabus: Maths, English, Gk
- Negative Marking: 1/3
- Physical Fitness: Height 152 cm
- Selection Process: Only one exam MCQs + SSB 5 days Interview + Physical + Medical
केंद्र और राज्य लेवल पर महिलाओ के लिए हर प्रकार की भर्ती, नोटिस और अन्य महत्वपूर्ण जानकरी के लिए FemaleJobs.in के Telegram Channel को Join करें 👇
UP State Sarkari Job For 12th Pass Girl
इसके बाद हम बात करेंगे उत्तर प्रदेश राज्य की ओर से आने वाली अन्य Sarkari Job For 12th Pass Girl की जैसा कि आप सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में ज्यादातर भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी कि UPSSSC के माध्यम से होती है जिसके बारे में हमने ऊपर डिस्कस किया है इसके अलावा आपको उत्तर प्रदेश की तरफ से यूपी पुलिस, हाई कोर्ट क्लर्क, चपरासी और इसी तरीके की अन्य भर्ती देखने को मिलती है |
Railways Sarkari Job For 12th Pass Girl
इसके बाद आप सभी को बता दें कि रेलवे भी लाखों पदों पर हर साल 12th पास कैंडिडेट के लिए भर्तियों का आयोजन करवाती है जिसमें आप सभी ने Railway NTPC Exam, RRB Group D exam, Railway Protection Force (RPF) Constable का नाम सुना होगा |
Railway NTPC Exam
यह परीक्षा रेलवे की ओर से दो लेवल पर करवाई जाती है और इसके लिए अलग-अलग आवेदन भी मांगे जाते हैं तो हम यहां पर बात करेंगे NTPC 12th level exam के बारे में दोस्तों इस एग्जाम के माध्यम से NTPC कई प्रकार के पदों पर भर्तियों का आयोजन करती है तो आइये जान लेते हैं कि कौन-कौन से पद शामिल होते हैं |
- Commercial Cum Ticket Clerk
- Accounts Clerk Cum Typist
- Junior Clerk Cum Typist
- Trains Clerk
- Goods Guard
- Junior Time Keeper
RRB Group D exam
रेलवे की ओर से आने वाली भर्तियों में सबसे बड़ी भर्ती RRB Group D के पदों पर देखने को मिलती है जो की एक चतुर्थ श्रेणी के लिए भर्ती है और इसके लिए 12वीं पास समस्त कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं |
Railway Protection Force (RPF) Constable
RRB Constable के पदों पर भी 12वीं पास कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं और इसके लिए कोई भी अलग प्रकार की योग्यता नहीं मांगी जाती है |
Assistant Locopilot Vacancy
रेलवे की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भी 12वीं पास कैंडिडेट के लिए भर्ती निकाली जाती है लेकिन इसके लिए आप सभी को बता दें कि 12वीं पास मैथ वर्ग के महिला/पुरुष अभ्यर्थी ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं |
रेलवे के बारे में डिटेल में हर एग्जाम के बारे में जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए पोस्ट को चेक कर सकते हैं |
Banking Sarkari Job For 12th Pass Girl
12th पास कैंडिडेट के लिए Banks की ओर से भी भर्तियों के नोटिफिकेशन निकाले जाते हैं जिसमें आपको बता दें कि यह परीक्षा IBPS की ओर से अलग-अलग बैंक में Assistant और Clerk के पदों पर देखने को मिलती है |
Conclusion
मैं आशा करता हूं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा आपको मैं बता देना चाहता हूं कि इनमें से बहुत सारी भर्तियां ऑलरेडी चल रही हैं और बहुत सारी भर्तियों का विज्ञापन जारी होना बाकी है अगर आप चाहते हैं कि हर एक नोटिफिकेशन की अपडेट आपको मिलती रहे तो आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं जो की फीमेल कैंडिडेट के लिए ही बनाया गया है |
Hi , I’m Yogesh Mishra from UP (Prayagraj). I have more than 5 years of experience in writing about the government and contractual jobs. I collect the information from the official sources and then write the blog post in easy and simple language. I’m also a digital marketer, so I run multiple websites, blogs, and portals. Besides this, I also run my MSME-certified digital marketing agency.