2514 Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 Apply Online

उत्तर प्रदेश राज्य के अंदर Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 के नए नोटिफिकेशन से लेकर ऑनलाइन आवेदन, सिलेक्शन प्रोसेस और नियुक्ति तक की पूरी जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से कवर करने वाले हैं तो चलिए शुरू करते हैं |

आप सभी को बता देना चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश राज्य के अंदर anganwadi supervisor bharti एक सरकारी भर्ती है जिसकी नियुक्ति उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी कि UPSSSC के माध्यम से होती है आप सभी को बता दें कि इसके विज्ञापन जारी करने से लेकर, चयन प्रक्रिया, लिखित परीक्षा का आयोजन और नियुक्ति तक की पूरी प्रक्रिया UPSSSC ही करवाता है जिसके बारे में एक-एक करके डिटेल जानकारी को हम इस आर्टिकल के माध्यम से कवर करेंगे |

UP Anganwadi Supervisor Vacancy 2026

UP Anganwadi Supervisor Recruitment 2026 को लेकर आप सभी को बता देना चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से अच्छी खबर निकल कर आ रही है भर्ती बोर्ड से 2514 पदों पर Anganwadi Supervisor Vacancy प्रस्तावित है और जिसका विज्ञापन 2026 में हर हाल में जारी किया जाएगा इसके बारे में आगे की कंप्लीट जानकारी नीचे लिखित है |

केंद्र और राज्य लेवल पर महिलाओ के लिए हर प्रकार की भर्ती, नोटिस और अन्य महत्वपूर्ण जानकरी के लिए FemaleJobs.in के Telegram Channel को Join करें 👇

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि UPSSSC से अगर किसी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है तो उसमें प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर पाते हैं और बाद में आयोग के द्वारा एक निश्चित कट ऑफ PET के लिए जारी की जाती है और उसके बाद वही महिला अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठ पाती हैं तो इसी तरह मुख्य सेविका या आंगनवाड़ी सुपरवाइजर रिक्रूटमेंट के लिए भी UPSSSC PET देने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं |

क्या मुख्य सेविका और सुपरवाइजर एक ही हैं?

आप सभी के मन में बार-बार यह सवाल आ रहा होगा कि क्या मुख्य सेविका ही anganwadi supervisor है तो आप सभी को बता देना चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश के अंदर मुख्य सेविका और आंगनवाड़ी सुपरवाइजर का पद एक ही होता है |

आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के नाम से यह भर्ती उत्तर प्रदेश को छोड़कर के बाकी हर एक राज्य में देखने को मिलती है लेकिन उत्तर प्रदेश में इस आंगनवाड़ी सुपरवाइजर ना कह करके आयोग ने मुख्य सेविका नाम दिया है और मुख्य सेविका के नाम से ही यह भर्ती प्रक्रिया संपन्न करवाई जाती है |

Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 Apply Online
Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 Apply Online

Job Profile of Anganwadi Supervisor

Anganwadi Supervisor या Mukhya Sevika उत्तर प्रदेश में जिलेवार संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों का समय-समय पर निरीक्षण करना और रेगुलर 5 से 10 केन्द्रों को विजिट करके और उपस्थिति, क्लिनिक और बच्चों से संबंधित जितनी योजनाएं चल रही हैं उन सभी का निरीक्षण करना होता है |

इसके अलावा आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर को ट्रेनिंग देने का काम भी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर का होता है तो इससे संबंधित हर एक चीजों की देखरेख और सारी योजनाओं को समय पर जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य और भी बहुत सारी चीज आंगनवाड़ी सुपरवाइजर ही देखती है और यह जॉब काफी अच्छी होती है क्योंकि इसमें आप डायरेक्ट जमीनी स्तर पर लोगों से मिलकर के और उनकी समस्याओं को आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के जरिए सॉल्व करवाते हैं |

Different Between Anganwadi Worker/Helper & Supervisor

अगर आप नहीं जानते हैं की आंगनवाड़ी वर्कर, हेल्पर और सुपरवाइजर में क्या प्रमुख अंतर होता है तो हम यहां पर वेतन, चयन प्रक्रिया और जॉब प्रोफाइल से रिलेटेड हर एक अंतर को नीचे टेबल के माध्यम से एक्सप्लेन करने का प्रयास किया है जिसे आप देख करके और चीजों को समझ सकते हैं |

FeatureWorker / HelperSupervisor (Mukhya Sevika)
AuthorityGround Level WorkerHead / Block Supervisor
Education12th Pass (Intermediate)Graduation (Sociology/Home Science/Social Work)
SelectionMerit Basis (No Exam)UPSSSC Exam (PET Must)
Age Limit18 to 35 Years21 to 40 Years
SalaryHonorarium (Approx. ₹6k-8k)Full Salary (Approx. ₹45k+)
Job RoleVillage Level CareInspecting 25-40 Centers
Form Linkupanganwadibharti.inupsssc.gov.in
GenderOnly FemaleOnly Female
Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 Apply Online
UP Anganwadi Supervisor Recruitment 2026

UP Anganwadi Supervisor Qualification

Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 में सबसे पहले अगर हम शैक्षिक योग्यता की बात करें तो इसमें आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी समाजशास्त्र, गृह विज्ञान या फिर सामाजिक कार्य से संबंधित कोई विषय से स्नातक की उपाधि और UPSSSC Exam में उपस्थित होना और महिला अभ्यर्थी की आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होना अगर आप यह तीन योग्यता रखते हैं तो आप Anganwadi Supervisor Bharti 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं |

67543 Best Government Job Without Exam for Female 2026

UP Anganwadi Supervisor Salary

UP Anganwadi Supervisor Salary की बात करें तो आप सभी को बता दें कि इसका ग्रेड पे 2800 होता है और अगर बेसिक पे की बात करें तो यह 29200 रुपये होता है लेकिन अगर हम अंतिम सैलरी की बात करें जो मुख्य सेविका या सुपरवाइजर के हाथ में आती है तो वह सैलरी 45000 से 52000 रुपये के बीच में होती है |

Pay LevelLevel – 5 (7th Pay Commission)
Pay Band₹5,200 – ₹20,200
Grade Pay₹2,800
Basic Pay ₹29,200
Dearness Allowance (DA)₹16,936 (At 58% of Basic)
House Rent Allowance (HRA)₹2,920 – ₹8,760 (10% to 30% of Basic)
Transport Allowance (TA)₹2,000 – ₹4,000 (Approx. for Field Work)
Gross Monthly Salary₹51,000 – ₹59,000
NPS Deduction (10% B+D)₹4,614
Estimated In-Hand Salary₹45,000 – ₹52,000 फाइनल वेतन

Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 Apply Date

Anganwadi Supervisor Apply Online​ की बात करें तो आप सभी को बता देना चाहते हैं कि 2514 पदों पर भर्ती आयोग से प्रस्तावित है और जैसे ही आयोग का नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाता है तो उसमें पूरी-पूरी संभावना है कि इस भर्ती को भी जगह दी जाएगी और उसके बाद आप इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे |

Conclusion

आशा करता हूं की Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 या फिर मुख्य सेविका भर्ती 2026 को लेकर के आपको सही में सटीक जानकारी मिल गई होगी हमने पूरा प्रयास किया है कि इस आर्टिकल के माध्यम से आपको सारी चीज क्लियर कर दें ताकि आप इस भर्ती को लेकर के हर एक जानकारी आधिकारिक रूप से प्राप्त कर सकें इसके बावजूद भी अगर आपका किसी प्रकार का संदेह है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स का प्रयोग करके दूर कर सकते हैं |

3 thoughts on “2514 Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 Apply Online”

Leave a Comment