हाथरस BSA ऑफिस से 21 पदों पर Hathras KGBV Vacancy के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है ये आधिकारिक विज्ञप्ति और आधिकारिक आवेदन पत्र साथ ही साथ इस भर्ती के संबंध में पूरी जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से मिलने वाली है |
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद हाथरस की ओर से समग्र शिक्षा राज्य परियोजना के अंतर्गत जनपद में संचालित 6 अलग-अलग कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय में शैक्षिक और गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए 21 पदों पर Hathras KGBV Recruitment के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है जिसके लिए जिले के और जिले के बाहर के समस्त योग्य महिला अभ्यर्थी 12 जनवरी 2026 से पहले पहले अपना आवेदन पत्र निर्धारित फॉर्मेट पर पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रेषित कर सकते हैं |
केंद्र और राज्य लेवल पर महिलाओ के लिए हर प्रकार की भर्ती, नोटिस और अन्य महत्वपूर्ण जानकरी के लिए FemaleJobs.in के Telegram Channel को Join करें 👇
Hathras KGBV Vacancy 2026
समग्र शिक्षा राज्य परियोजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में जिलेवार जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से समय-समय पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शैक्षणिक पद और गैर शैक्षणिक पद भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किए जाते हैं जिस क्रम में आज एक बार फिर से Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Vacancy Hathras के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है जिसमें फुल टाइम टीचर, पार्ट टाइम टीचर और गैर शैक्षणिक पद जैसे कि लेखाकार, सहायक रसोईया, चपरासी और चौकीदार के पदों पर यह भर्ती देखने को मिल रही है |
Note- यह सिर्फ विज्ञप्ति का एक छोटा सा स्क्रीनशॉट है पूरे आधिकारिक विज्ञापन और आवेदन पत्र के लिए आप इस आर्टिकल को नीचे तक स्क्रॉल करें नीचे सारणी में High Quality PDF विज्ञप्ति का और आवेदन पत्र का हाथरस कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भर्ती के लिए उपलब्ध है |
Hathras Kasturba Gandhi Bharti 2026 Post Details
Katurba Gandhi Bharti Hathras को लेकर पदों की डिटेल और उनके सापेक्ष निर्धारित मानदेय की जानकारी नीचे टेबल के माध्यम से प्रदर्शित की गई है जिसको देखकर के आप हाथरस कस्तूरबा गांधी भर्ती के बारे में चीजों को समझ सकते हैं |
विषयवार पदों का विविरण-पूर्ण कालिक शिक्षिका (Full Time Teacher)
सबसे पहले हम Hathras KGBV Recruitment में फुल टाइम टीचर के विषयवार पदों की संख्या और उनके सापेक्ष निर्धारित मानदेय की बात करेंगे इसके बारे में उचित विवरण नीचे टेबल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है-
| विषय | कुल रिक्त पद | कुल प्रतिमाह मानदेय |
| हिंदी/संस्कृत | 2 (SC-1, OBS-1) | 25410.00 Rs/Month |
| विज्ञान | 1 (Gen-1) | 25410.00 Rs/Month |
| सामाजिक विज्ञान | 2 (Gen-1, SC-1) | 25410.00 Rs/Month |
अंशकालिक शिक्षिका (Part Time Teacher) और गैर शैक्षिणिक पद
Hathras KGBV Vacancy में पार्ट टाइम टीचर और गैर शैक्षणिक पद जैसे कि लेखाकार, सहायक रसोईया, चौकीदार और चपरासी के पदों की विस्तृत जानकारी और पदों के सापेक्ष निर्धारित कुल प्रतिमाह मानदेय नीचे सारणी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है |
| विषय | कुल रिक्त पद | कुल प्रतिमाह मानदेय |
| कला क्राफ्ट एवं संगीत/गृह शिल्प | 2 (Gen-1, SC-1) | 11,390 Rs/Month |
| कम्पूटर | 3 (Gen-1, OBS-1, SC-1) | 11,390 Rs/Month |
| लेखाकार | 1 (Gen-1) | 12,705 Rs/Month |
| सहायक रसोइया | 3 (Gen-3) | 5978 Rs/Month |
| चौकीदार | 5 (Gen-3, OBC-2) | 5978 Rs/Month |
| चपरासी | 2 (Gen-1, OBC-1) | 5978 Rs/Month |
[PDF] UP Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Vacancy 2026: जिलेवार विज्ञापन
Hathras KGBV Teacher Recruitment Selection Process
Hathras Katurba Gandhi Bharti प्रक्रिया मेरिट के आधार पर करवाई जाती है जिसमें आपको Full Time Teacher और Part Time Teacher के पदों पर पूरी तरीके से मेरिट के आधार पर ही अंतिम चयन परिणाम यानी की चयनित महिला अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाती है मेरिट बनाने का क्रम नीचे दिया गया है जिसका पालन करके सभी अभ्यर्थियों की मेरिट की गणना की जाती है |
- हाई स्कूल परीक्षा में प्राप्तांक का 10%
- इंटरमीडिएट परीक्षा में प्राप्तांक का 10%
- स्नातक परीक्षा में प्राप्तांक का 20%
- प्रशिक्षण परीक्षा में प्राप्तांक का 30%
गैर शैक्षणिक पदों के लिए एक छोटा सा साक्षात्कार और साथ ही साथ काउंसलिंग यानी कि अभिलेख सत्यापन देखने को मिलता है जिसके माध्यम से उचित अभ्यर्थियों का अंतिम चयन देखने को मिलता है |
KGBV Teacher Vacancy Hathras Notification & Application Form PDF
KGBV Teacher Recruitment Hathras के लिए आधिकारिक विज्ञापन और आवेदन पत्र नीचे सारणी के माध्यम से आप डाउनलोड कर सकते हैं आपको बता दें कि यह आधिकारिक आवेदन पत्र का फॉर्मेट है जिसका उपयोग करके आप अपना आवेदन पत्र कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस के पते पर भेज सकते हैं |
| Offcial Notification & Application Form | Download Links |
| Newspaper Notification | Click Here |
| Application Form | Wait 1 or 2 Days |
Hello! 😊 I’m Yogesh, a 26-year-old digital creator and entrepreneur based in Prayagraj. For the past 5 years, I have been deeply involved in tracking and writing about recruitment updates. I am the founder of this platform and the creator behind the YouTube channel Yogesh E Learning. Beyond this, I am passionate about the digital space and actively manage a diverse portfolio of educational blogs, web portals, and innovative AI tools.