UP Anganwadi Salary को लेकर हर एक चीज क्लियर करने वाले हैं UP Anganwadi में Worker, Helper, Supervisor और Teacher जैसे पदों पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अधीन भर्ती करवाई जाती हैं |
उत्तर प्रदेश में जिलेवार यूपी आंगनबाड़ी की भर्ती अलग-अलग पदों पर देखने को मिलती है जिसमें वर्कर, हेल्पर और कई अन्य प्रकार के पद देखने को मिलते हैं यह पूरी भर्ती में चयन का आधार कक्षा 12वीं की मेरिट होती है हम इस आर्टिकल के माध्यम से इन सभी को मिलने वाले प्रतिमाह anganwadi mandey एवं भत्ता की बात करने वाले हैं तो चलिए शुरू करते हैं |
UP Anganwadi Salary 2026: मानदेय+भत्ता
UP Anganwadi Salary 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी में कार्य करने वाले विभिन्न पदों पर सैलरी यानी की मानदेय और भत्ता के बारे में पदवार जानकारी और योग्यता नीचे अलग-अलग हेडिंग और पैराग्राफ के माध्यम से दिखाई गई है जिससे आप जानकारी प्राप्त करके इन पदों के सापेक्ष आवेदन कर सकते हैं |
UP Anganwadi Workers Salary 2026
उत्तर प्रदेश में anganwadi workers salary दो अलग-अलग तरीके से देखने को मिलती है आंगनवाड़ी वर्कर सैलरी की बात करें तो सबसे पहले सरकार द्वारा एक नियत मानदेय हर महीने देखने को मिलता है जो की 4500 रुपए का होता है |
केंद्र और राज्य लेवल पर महिलाओ के लिए हर प्रकार की भर्ती, नोटिस और अन्य महत्वपूर्ण जानकरी के लिए FemaleJobs.in के Telegram Channel को Join करें 👇
इसके बाद समय-समय पर कुछ नियत मानदेय भी देखने को मिलते हैं और अगर हम इन सभी भत्तो और नियत मानदेय को जोड़कर के महीने में मिलने वाले कुल वेतन की बात करें तो यह वेतन 6 से 10 हजार तक देखने को मिलता है |
UP Anganwadi Workers (Karyakarta) Qualification
UP Anganwadi Workers Qualification की बात की जाए तो इसमें Qualification के तौर पर किसी भी वर्ग से 12वीं पास महिला अभ्यर्थी anganwadi worker के लिए आवेदन कर सकते हैं लेकिन शर्त यह रखी जाती है कि जिस जिले के जिस वार्ड से भर्ती निकाली गई है महिला अभ्यर्थी उसी वार्ड की मूल निवासी होनी चाहिए और इसके लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी जाती है |
UP Anganwadi Sahayika Salary 2026
Anganwadi Helper के मूल मानदेय और भत्ता की बात की जाए तो anganwadi helper salary में सबसे पहले सरकार द्वारा ₹3000 हर महीने मानदेय के रूप में दिए जाते हैं और इसके अलावा अलग से कई प्रकार के भत्ते भी दिए जाते हैं |
UP Anganwadi Sahayika Qualification 2026
UP Anganwadi Sahayika यानी Helper के लिए भी योग्यता वही देखने को मिलती है जो anganwadi worker के लिए रखी जाती है यानी की महिला अभ्यर्थी को उसी वार्ड का होना चाहिए और शैक्षिक योग्यता के तौर पर 12वीं पास होना चाहिए और आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच में होनी चाहिए |
Anganwadi Teacher Salary 2026
Anganwadi Teacher Salary 2026 की बात की जाए तो आप सभी को बता दें कि आंगनबाड़ी शिक्षक को सैलरी के रूप में 6500 से लेकर ₹8000 हर महीने दिया जाता है |
सुनहरा अवसर👉 यूपी में 57862 पदों पर जिलेवार आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिका भर्ती PDF के साथ
Anganwadi Supervisor Salary 2026
उत्तर प्रदेश में Anganwadi Supervisor की भर्ती एक सरकारी भर्ती होती है जो कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के एग्जाम द्वारा संपन्न करवाई जाती है और इसमें सैलरी 35000 से 40000 के बीच देखने को मिलती है और इसके ऊपर कई प्रकार के भत्ते भी दिए जाते हैं |
Anganwadi Mukhya Sevika (Chief Supervisor) Qualification 2026
Anganwadi Mukhya Sevika यानी कि Chief Supervisor की भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से आयोजित करवाई जाती है जिसमें अगर योग्यता की बात की जाए तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट महिला कैंडिडेट इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं |
मुख्य सेविका के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच देखने को मिलती है और जैसा कि आप सभी जानते हैं कि यह भर्ती UPSSSC के माध्यम से करवाई जाती है इसीलिए इसमें प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी कि पेट (UPSSSC PET) परीक्षा पास होना अनिवार्य है |
Anganwadi Mukhya Sevika (Chief Supervisor) Salary 2026
Anganwadi Mukhya Sevika Salary की बात की जाए तो 2800 ग्रेड पे के हिसाब से सैलरी 40000 इन हैंड देखने को मिलती है इसके बारे में बाकी की जानकारी नीचे टेबल के माध्यम से दिखाई गई है |
| मुख्य सेविका ग्रेड पे और मूल वेतन | |
| Category | Amount |
| Pay Level | 5200-20200 Rs |
| Grade Pay | 2800 |
| Basic Salary | Rs. 29200/- |
| D.A.(Dearness allowance) | Rs. 11096 (38% of basic) |
| HRA (House rent allowance) | Rs. 7884 (27% of basic) |
| In-hand salary (minimum) | Rs. 39596 |
Conclusion
UP Anganwadi Salary 2026 को लेकर हमने इस आर्टिकल के माध्यम से हर प्रकार की Anganwadi Salary को कवर करने का पूरा प्रयास किया है इसके बावजूद भी अगर आपका कोई भी किसी प्रकार का संदेह है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं | यूपी आंगनबाड़ी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप UP Aganwadi Bharti Official Website को चेक कर सकते हैं |
Hello! 😊 I’m Yogesh, a 26-year-old digital creator and entrepreneur based in Prayagraj. For the past 5 years, I have been deeply involved in tracking and writing about recruitment updates. I am the founder of this platform and the creator behind the YouTube channel Yogesh E Learning. Beyond this, I am passionate about the digital space and actively manage a diverse portfolio of educational blogs, web portals, and innovative AI tools.