KGBV Gonda Recruitment 2026: कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोंडा की ओर से जिले में संचालित 17 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में संविदा आधारित शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है इसके बारे में विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है |
Gonda Kasturba Gandhi Balika VIdhyalaya Bharti का विज्ञापन दिनांक 10 जून 2026 को जारी किया गया था जिसके लिए आगामी 29 जून 2026 तक ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं |
KGBV Gonda Recruitment 2026 Notification Out
गोंडा जिले से यह भर्ती कक्षा 6 से 8 तक के kasturba School में 35 पदों पर और कक्षा 9 से 12 तक के कस्तूरबा विद्यालयों में 34 पदों पर यह भर्ती आई हुई है कुल मिलाकर गोंडा जिले के अंदर 69 पदों के सापेक्ष ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं जिसमें PGT, पूर्णकालिक शिक्षिका, अंशकालिक शिक्षिका, लैब असिस्टेंट, कार्यालय अधीक्षक, चपरासी, चौकीदार, सहायक रसोईया, रसोईया इस प्रकार के बहुत सारे पद देखने को मिलते हैं |
KGBV Gonda Recruitment 2026 Overview
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिले में kasturba gandhi balika vidyalaya vacancy, समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के द्वारा करवाई जाती हैं जिसके क्रम में गोंडा जिले से यह विज्ञापन आपको देखने को मिलता है और इसके लिए ऑफलाइन आवेदन के माध्यम से आपको यह अवसर दिया जाता है कि आप अपने ही जिले में या आसपास के जिले में शिक्षिका या गैर शैक्षिक पदों के लिए आवेदन कर सकें |
Note: एक ही जगह पर, एक बार में पूरे यूपी की कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भर्तियों के बारे में जानने और संबंधित डॉक्यूमेंट को डाउनलोड करने के लिए इसे चेक आउट करें 👇👇
[PDF] UP Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Vacancy 2026: जिलेवार विज्ञापन
Kasturba Gandhi Bharti Gonda Offline Apply Process
Kasturba Gandhi Bharti में आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन होती है जिसके लिए आपको उसी बीएसए कार्यालय का ऑफिशियल आवेदन पत्र डाउनलोड करके प्रिंट आउट करवा कर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट लगा करके अपने पोस्ट ऑफिस से उसी जिले के बीएसए कार्यालय के पते पर भेजना होता है हमने आधिकारिक आवेदन पत्र और संबंधित सभी चीज नीचे सारणी के माध्यम से संलग्न किया हुआ है |
Gonda KGBV Vacancy Selection Process
Gonda KGBV Recruitment में चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसमें जब आप अपना आवेदन भेज देते हैं उसके बाद आपको काउंसलिंग यानी कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है और आगे की किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप हमारा व्हाट्सएप चैनल फॉलो कर सकते हैं काउंसलिंग के बाद एक फाइनल मेरिट लिस्ट आती है उसके बाद आपको जॉइनिंग दे दी जाती है |
How to calculate merit in Kasturba Gandhi Bharti
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मेरिट के आधार पर चयन होता है और मेरिट कैलकुलेट करने के लिए हाई स्कूल का 10%, इंटरमीडिएट का 10%, स्नातक उपाधि का 20%, परास्नातक का 20% और प्रशिक्षण यानी कि बीएड का 30% के हिसाब से गणना की जाती है आपको बता दें कि अगर आप कक्षा 6 से 8 तक के पूर्णकालिक शिक्षिका या अंशकालिक शिक्षिका के लिए आवेदन कर रहे हैं तो फिर परास्नातक का 20% की गणना नहीं होती है |
उत्तर प्रदेश की सरकारी/संविदा शिक्षक भर्ती की जॉइनिंग तक की पूरी जानकारी और कस्तूरबा गाँधी भर्ती की जिलेवार जानकारी, आगे की प्रक्रिया जैसे काउंसलिंग और जॉइनिंग संबधित सभी अपडेट के लिए follow करें हमारे WhatsApp चैनल को 👇
Gonda KGBV Official Notification, Form & BSA Office Address
Gonda Kasturba Gandhi Vacancy में आवेदन करने के लिए BSA office का आधिकारिक नोटिफिकेशन, एप्लीकेशन फॉर्म और पूरा पता पिन कोड सहित नीचे दिया गया है जिसके माध्यम से आप अपना आवेदन सही तरीके से भेज सकते हैं |
| Gonda KGBV Official Notification PDF | Download |
| Gonda KGBV Official Application Form PDF | Download |
| Gonda BSA Office Address | कार्यालय समग्र शिक्षा अभियान पंतनगर गोंडा उत्तर प्रदेश-271001 |
| Official Website of Gonda NIC | gonda.nic.in |
Hello! 😊 I’m Yogesh, a 26-year-old digital creator and entrepreneur based in Prayagraj. For the past 5 years, I have been deeply involved in tracking and writing about recruitment updates. I am the founder of this platform and the creator behind the YouTube channel Yogesh E Learning. Beyond this, I am passionate about the digital space and actively manage a diverse portfolio of educational blogs, web portals, and innovative AI tools.
Discover more from Female Jobs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.